हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 17 -- एटा में पत्नी किसी और के साथ चली गई और बाद में उसी मोहल्ले में आकर रहने लगी। जिससे दुखी होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस से इस मामले में शिकायत नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जलेसर पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला सादात में एक युवक का पीपल के पेड़ पर लटका हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शिनाख्त के लिए जानकारी करना शुरू किया। कुछ देर बाद ही युवक के शव की पहचान हो गई। शव की पहचान दीपक (26) पुत्र दिनेश निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.