औरैया, नवम्बर 5 -- बिधूना में पुलिस की ओर से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित थाना क्षेत्र के व्यापारियों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और सुरक्षा के तरीकों की दी जानकारी फोटो: 19 व्यापारियों को साइबर क्राइम से बचाव के टिप्स देते जानकार। बिधूना, संवाददाता। बुधवार को बिधूना में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी बिधूना की अगुवाई में साइबर थाना टीम और थाना बिधूना पुलिस ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना और उन्हें सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी देना था। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों से व्यापारियों को सावधान रहने की जरूरत है। पुलिस अधिकारि...