देहरादून, दिसम्बर 9 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता भारतीय किसान यूनियन (तोमर) से जुड़े किसान 13 दिसंबर को किसान की समस्याओं को लेकर सीएम आवास कूच करेंगे। मंगलवार को लैंसडोन चौक स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि यूनियन गन्ना मूल्य बढ़ाने, 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को पेंशन देने समेत 25 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग कर रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर यूनियन के पदाधिकारी दो महीने से सीएम से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनको मिलने का समय नहीं दिया जा रहा है, जिस कारण मजबूरन किसानों को अब सीएम आवास कूच के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक हाजी मुस्तकिम, जिलाध्यक्ष संदीप चौहान आदि मौजूद ...