चम्पावत, मार्च 16 -- चम्पावत। उद्यान विभाग के सहयोग से जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में किसान हाट का आयोजन किया गया। ग्राहकों ने जमकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। रविवार को आयोजित किसान हाट में मौसम ने खलल डाला। बाद में मौसम सामान्य होने पर पर चहल-पहल बढ़ी। यहां सिटरस फलों के साथ अदरख, मूली, मेथी, राई, पालक, कद्दू, बीन्स, टमाटर, गेठी, गाजर आदि सब्जियों के साथ ही पहाड़ी दालें, मसाले आदि स्थानीय उत्पाद रियायती दरों पर बिक्री किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.