चम्पावत, फरवरी 22 -- चम्पावत में जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में रविवार को आयोजित की गई साप्ताहिक किसान हाट में हेता कंपनी की ओर से तैयार की गई बद्री गाय के दूध के छांछ की जमकर बिक्री हुई। कृर्षि और उद्यान विभाग के सहयोग से आयोजित की जाने वाली साप्ताहिक किसान हाट में हरी सब्जियों, सिटरस फलों के साथ ही विभिन्न प्रकार की दालों और मसालों की बिक्री की गई। स्थानीय काश्तकारों की ओर से जैविक तरीके से उगाई गई मैथी, राई, पालक, चमसूर, मटर, टमाटर, गोभी, हरा धनिया, शिमला मिर्च, गाजर, चुकंदर, मूली, चोता, शलजम आदि सब्जियों के साथ ही लहसुन, प्याज, आलू, अदरख की रियायती दरों में बिक्री की गई। इसके अलावा बड़े पैमाने पर नींबू, माल्टा, संतरा, गलगल आदि सिटरस फल भी बेचे गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.