समस्तीपुर, जनवरी 3 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर वार्ड 9 में आपसी विवाद में गांव के ही बृजनंदन सिंह की पीट-पीटकर हत्या मामले में नामजद आरोपी लखिन्द्र सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना को लेकर मृतक किसान की पत्नी हेमा देवी द्वारा पुलिस को दिए गए फर्द बयान के आधार पर स्थानीय थाने में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसमें गांव के हीं लखिन्द्र महतो के पुत्र अभिषेक कुमार, स्व. रामेश्वर महतो के पुत्र भोला सिंह, महेश प्रसाद सिंह के पुत्र सुरेन्द्र महतो, स्व. राम स्वरुप महतो के पुत्र महेश प्रसाद सिंह, स्व. रामेश्वर महतो के पुत्र लखिन्द्र महतो, महेश प्रसाद सिंह के पुत्र अजित कुमार, लखिन्द्र महतो की पत्नी सुशीला देवी, भोला सिंह ...