बरेली, फरवरी 19 -- शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव डूंगरपुर देहात में धारदार हथियार से किसान की निर्मम हत्या के मामले में दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। घटना के खुलासे में हो रही देरी से परिजनों में नाराजगी व्याप्त है। आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के कारण अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 60 वर्षीय किसान रामदास गंगवार 6 फरबरी को पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गये थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे तो आसपास के खेतों में तलाश शुरू की। इसी दौरान अगले दिन गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर गांव के ही शिशुपाल सिंह खेत में किसान रामदास गंगवार का शव पड़ा मिला। हत्यारों ने किसान रामदास गंगवार के चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। इतना ही नहीं, पैरों की एड़ियां भी काटी थी। इधर, पुलिस की जांच रफ्तार ...