बुलंदशहर, जनवरी 19 -- कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस ने किसान से 20 हजार की रंगदारी मांगने वाले 25 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनामी पर विभिन्न थाना क्षेत्र में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने 12 दिन पहले इनामी के साथी कासिम को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 को खुर्जा नगर कोतवाली में किसवागढ़ी गांव निवासी किसान पवन ने बताया था कि पिछले महीने उनके फोन पर चार लोगों ने कॉल कर धमकाया और 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसमें पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। विगत सात जनवरी को खुर्जा नगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दस हजार रुपए के इनामी आरोपी कासिम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसके चल...