मैनपुरी, अक्टूबर 7 -- भोगांव के रुई मेले में भैंस बेचकर घर लौट रहे किसान से ऑटो चालक ने 1.20 लाख रुपये छीन लिए और भाग निकला। 30 नवंबर को हुई इस घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। इस तरह की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी हैं। क्षेत्र के ग्राम औड़ेंय पड़रिया निवासी अशोक पुत्र रामचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि वह गांव के ही दीनदयाल पुत्र अनोखेलाल के साथ भोगांव के रुई बाजार में भैंस बेचने गया था। 15 हजार रुपये उसकी जेब में थे। 1.05 लाख की भैंस बेचकर वह 1.20 लाख रुपये लेकर मेले से चला आया। वह जिस टेंपो से आया, उस टेंपो के चालक ने भांवत चौराहे के निकट 15 मिनट तक टेंपो खड़ा रखा। इसके बाद वह वह नगला जुला की तरफ टेंपो ले गया और उससे 1.20 लाख रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.