फरीदाबाद, जनवरी 15 -- पलवल। पेंगलतु गांव निवासी किसान से हुई सात लाख रुपये की ठगी की वारदात को पुलिस 20 दिन से ज्यादा बीतने पर भी नहीं सुलझा पाई है।किसान ने जमीन बेचकर अपने बेटे के इलाज के लिए यह रकम अपने बैंक खाते में रखी हुई थी। गत वर्ष 23 दिसंबर को साइबर अपराध थाना पुलिस ने यह मामला दर्ज किया था। पीड़ित किसान राजेश ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि उनका बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सेक्टर-51 शाखा में है। ठगी होने से एक माह पहले उन्होंने बैंक के योनो ऐप को डाउनलोड कर लेन-देन शुरू कर दिया था। कुछ समय से उनका बेटा गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उनके बेटे का उपचार दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। इलाज करवाने के लिए उन्होंने अपनी जमीन भी भेज दी थी। जमीन बेचने से मिली धनराशि सात लाख 28 हजार रुपये उनके बैंक खाते में जमा कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.