गंगापार, जनवरी 8 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। जसरा बाजार में इंडियन बैंक के पास बुधवार को टप्पेबाजों द्वारा एक लाख रुपए की छिनैती किए जाने के बाद गुरुवार को किसान द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार दोपहर बाद सेंधुवार गांव निवासी जगदंबा प्रसाद पटेल से हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल सवारों ने एक लाख रुपए टप्पेबाजी के बाद बुजुर्ग व उसके पौत्र को धक्का देखकर गिराया और भाग निकले थे। सरेराह बीच बाजार में इस प्रकार की घटना घटने से स्थानीय लोग अवाक रह गए। पीड़ित ने गुरुवार को घटना की लिखित तहरीर घूरपुर पुलिस को दी तो पुलिस एक्टिव मोड में आ गई। गुरुवार को एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान, थाना प्रभारी दिनेश सिंह मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। सबूत इकट्ठा कर घटना की जांच में जुट गई। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताय...