रुद्रपुर, जनवरी 13 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। किसान सुखवंत सिंह की खुदकुशी के बाद काशीपुर की आईटीआई कोतवाली में 26 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए गए धोखाधड़ी के मामले की जांच के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एसआईटी का गठन कर दिया है। एसपी क्राइम निहारिका तोमर के पर्यवेक्षण में एसआईटी मामले की जांच करेगी। एसआईटी में तीन इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को शामिल किया गया है। किसान सुखवंत सिंह के साथ धोखाधड़ी के मामले में 12 जनवरी को आईटीआई कोतवाली में धारा 108/318(4) बीएनएस के तहत अमरजीत सिंह समेत पैगा निवासी 26 आरोपियों के खिलाफ विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए एसपी क्राइम निहारिका तोमर के निर्देशन में एसआईटी गठित कर दी गई है। एसआईटी में निरीक्षक रवि कुमार सैनी प्र...