देहरादून, जनवरी 15 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। ऊधमसिंहनगर के किसान सुखवंत सिंह के पुलिस पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस मुख्यालय गुरुवार को एक्शन में आया। डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर उच्चस्तरीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। साथ ही जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए केस में अब तक कार्रवाई की जद में आए 12 पुलिसकर्मियों को ऊधमसिंहनगर से हटाकर गढ़वाल रेंज के पहाड़ी जिलों (चमोली और रुद्रप्रयाग) में ट्रांसफर किया गया है। एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन की तरफ से एसआईटी गठित करने का आदेश जारी किया गया। एसआईटी की कमान आईजी एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे को दी गई है। एसआईटी में चंपावत के एसपी अजय गणपति, टनकपुर की सीओ वंदना वर्मा, चंपावत के इंस्पेक्टर दीवान सिंह बिष्ट (विवेचक) और उपनिरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.