पीलीभीत, फरवरी 16 -- बीसलपुर। किसान सहकारी चीनीमिल की टारवाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण मिल में पेराई कार्य बंद हो गया है। जिससे गन्ना तुलवाने के लिए आए किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीसलपुर किसान सहकारी चीनीमिल में मशीनरी काफी पुरानी होने के कारण हांफ हांफ कर चल रही है आए दिन तकनीकी खराबी होने से मिल बंद होने के कारण किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते शनिवार की रात्रि 12 बजे अचानक टारवाइन में तकनीकी खराबी आने से मिल बंद पड़ी हुई है। किसान अपना गन्ना लेकर मिल में तुलवाने के लिए खड़े हुए हैं। हालांकि इंजीनियरों के द्वारा तकनीकी खराबी को पूरे दिन दूर करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जिसके कारण मिल बंद होने से घाटा बढ़ता जा रहा है। प्रधान प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि तकनीकी खराबी को...