सीवान, जनवरी 6 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली स्थित हसनपुरा किसान भवन परिसर में सोमवार को किसान सलाहकार समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कृषक सह किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष हामिद खां ने की। इस दौरान बीटीएम रजनीश कुमार बैठा ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने रबी फसल की स्थिति, उन्नत बीज के उपयोग, समय पर खाद व कीटनाशक के प्रयोग तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और कृषि विभाग से मिलने वाली तकनीकी सहायता का लाभ उठाने की अपील की। बैठक में किसानों ने सिंचाई, खाद की उपलब्धता और फसल रोग से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभाग से समन्वय करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर समिति के सदस्यों में नारद सिंह, विनय दुबे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.