समस्तीपुर, फरवरी 6 -- मोहिउद्दीननगर, निसं। थाना क्षेत्र के बोचहा पंचायत में किसान सलाहकार के नाम पर ठगी का प्रयास करने का एक मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसान सलाहकार राम नरेश राय के नाम का दुरुपयोग कर किसानों से फोन पर रुपये मांगे जा रहे हैं। इस संबंध में किसान सलाहकार राम नरेश राय ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर 7870127493 से कॉल कर खुद को किसान सलाहकार बताते हुए कृषि विभाग की योजना के नाम पर पहले 6 हजार रुपये भेजने की मांग की जा रही है और बदले में 39 हजार रुपये देने का झांसा दिया जा रहा है। इस तरह की कॉल बोचहा पंचायत के कई किसानों को की गई है। जानकारी मिलते ही किसान सलाहकार ने किसानों को सतर्क करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में पहले पैसे देने की कोई व्यवस्था नहीं होती। थानाध्यक्ष सचिन क...