दरभंगा, जनवरी 21 -- सिंहवाड़ा। फार्मर आईडी बनाने में हो रही तरह-तरह की परेशानियों से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। 21 जनवरी को आईडी बनाने के लिए अंतिम तिथि की जानकारी होने से किसानों में हताशा बढ़ रही है। बताया गया है कि लगभग 40 प्रतिशत वैसे किसान मायूस हैं जिन्हें पीएम किसान सम्मान योजना से मदद मिल रही थी। अब खाता, खेसरा एवं जमाबंदी नंबर ढूंढते ढूंढते ऐसे किसान मायूस हो गए हैं। उन्हें अंदेशा सताने लगा है कि आईडी नहीं बन पायेगा तो उनको किसान सम्मान से मिलने वाली राशि से भी वंचित कर दिया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में कृषि सलाहकार, कृषि समन्वयक बीएओ की देखरेख में घूम- घूमकर किसान आईडी बना रहे हैं। कर्मियों ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाकर किसानों का आईडी बनाने का काम शुरू हुआ, पर शिविर तक अधिकतर किसानों को नहीं पहुंचता देख घर-घर ...