अररिया, फरवरी 4 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। मंगलवार को वित्त मंत्री विजेंद्र यादव द्वारा बिहार विधानसभा में बजट 2026 को लेकर कृषि क्षेत्र में की गई घोषणाओं से क्षेत्र के किसानों में हर्ष का माहौल देखा गया। बजट में बिहार में पीएम किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि अब सालाना 06 हजार के बदले 09 की घोषणा से किसानों में काफी खुशी देखी गई। राज्य के किसानों को अब पीएम किसान सम्मान निधि के साथ-साथ अब कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के तहत 03 हजार अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की गई है। नरपतगंज के कृषि पंडित विष्णुदेव मंडल ने कहा कि किसान सम्मान योजना की राशि बढ़ाकर डेढ़ गुणा करने से किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा। वह अपनी खेती में और ज्यादा आर्थिक रूप से सशक्त होकर खेती कर सकेंगे। वहीं बजट में किसानों के लिए चौथे कृषि रोडमैप को जारी रखने की घोषणा के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.