कटिहार, जनवरी 10 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना को लेकर किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। 9 जनवरी तक ही रजिस्ट्रेशन की अंतित तिथि थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार सर्वर डाउन रहने तथा समय पर रजिस्ट्रेशन पूर्ण नहीं पर तिथि बढ़ाकर 10 जनवरी कर दी गई। प्रखंड के सभी 28 पंचायत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन तथा बैंक खाते में केवाईसी कार्य संपन्न कराया जाना है। इस बाबत शुक्रवार के दिन अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर का जायजा लेते हुए कर्मियों को दिशा निर्देश दिया। बताया जाता है कि किसान सम्मान योजना के लिए नए सिरे से सभी किसानों को अपना निबंधन कराना अनिवार्य है। इस मौके पर किसान सलाहकार धर्मदेव कुमार, राजस्व अमीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.