कटिहार, फरवरी 3 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन काफी जोर-शोर से हो रहा है। विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में एक फरवरी से छह फरवरी तक किसान रजिस्ट्रेशन का समय बढ़ाया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार सर्वर डाउन रहने तथा समय पर लोगों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण नहीं होने की स्थिति में समय बढ़ा दिया गया है। हालांकि छह फरवरी को अंतिम तिथि माना गया है परंतु स्थिति सामान्य नहीं हुआ तो समय सीमा आगे भी बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। सभी 28 पंचायत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन तथा बैंक खाते में केवाईसी कार्य संपन्न कराया जाना है। इस बाबत सोमवार के दिन अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर का जायजा लेते हुए शामिल कर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.