कटिहार, जनवरी 8 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन काफी जोर-शोर से हो रहा है। विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में 9 जनवरी तक सभी 28 पंचायत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन तथा बैंक खाते में केवाईसी कार्य संपन्न कराया जाना है। इस बाबत बुधवार के दिन अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर का जायजा लेते हुए शामिल कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। बताया जाता है कि किसान सम्मान योजना के लिए नए सिरे से सभी किसानों को अपना निबंध कराना अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम ने समय रहते निबंधन कराए जाने की क्षेत्र के किसानों से अपी...