औरंगाबाद, जनवरी 4 -- हसपुरा प्रखंड में पीएम सम्मान निधि योजना के तहत लाभ पाने वाले किसानों को हर हाल में ई केवाईसी करवाना जरूरी है। उक्त जानकारी रविवार को किसान सलाहकार जय प्रवीण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए अपने पंचायत के किसान सलाहकार से संपर्क करें। कृषि विभाग से जारी की गई सूची में कई किसान बाहर रहते हैं। किसी के किसानों का मोबाइल काम नहीं कर रहा है। ऐसी परिस्थिति में किसान सलाहकार परेशान हैं। पीएम सम्मान निधि का लाभ लेने वाले जो किसान इकेवाईसी नहीं करवाएंगे, उनका पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाला भुगतान बंद हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...