एटा, दिसम्बर 22 -- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस 23 दिसम्बर को किसान सम्मान दिवस-2026 पर पुरस्कार वितरण प्रतियोगिता के लिए जनपद के कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि कार्ययोजना के क्रम में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इच्छुक कृषक उप कृषि निदेशक कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के साथ Rs.10 का पंजीकरण शुल्क निर्धारित शीर्षक में चालान के माध्यम से जमा कर उसकी रसीद संलग्न करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के तहत रबी-2025 की गेंहू, सरसों फसलें संस्तुत की गई हैं। पिछले पांच वर्षों में पुरस्कृत कृषक इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। अधिसूचित फसलों का न्यूनतम एक एकड़ क्षेत्रफल में बोया जाना आवश्यक होगा। आवेदन एवं चालान जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर...