उन्नाव, दिसम्बर 24 -- मोहान। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि विज्ञान केन्द्र धौरा में किसान सम्मान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 63 किसान एवं 93 कृषक महिलाओं ने भाग लिया। वैज्ञानिक डाक्टर अर्चना सिंह, वैज्ञानिक रमेश मौर्य ने किसानों को फसल तथा विकसित भारत व आजीविका गारंटी मिशन की जानकारी दी। इस मौके पर जय यादव, धीरज तिवारी, सुनील सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...