कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- पं. दीन दयाल किसान समृद्धि योजना अंतर्गत ग्रामसभा अर्का फतेहपुर में कराए गए कार्यों का मंगलवार को डीएम डॉ. अमित पाल ने निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा कार्यों का सही जवाब न दे पाने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। भूमि संरक्षण विभाग द्वारा पं. दीन दयाल किसान समृद्धि योजना अंतर्गत कौशाम्बी ब्लॉक के अर्का फतेहपुर गांव में कराए गए कार्यों का डीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अवरोध बांध, पेरिफेरल बांध एवं मार्जिनल बांध को मौके पर पहुंचकर देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारी से परियोजना चयन का आधार व किसानों को लाभ आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि परियोजना में पक्का कार्य का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। इसके अलावा पं. दीन दयाल किसान समृद्धि योजना अंतर्गत संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.