चित्रकूट, फरवरी 3 -- चित्रकूट। संवाददाता बजट को लेकर किसान सभा ने कचहरी परिसर से नारेबाजी करते हुए सदर तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि बजट में एमएसपी को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। इसके साथ ही उद्योग एवं टैक्स में कोई राहत नहीं है। खेती और आम आदमी की उपेक्षा के साथ किसानों की आय दोगुनी करने के मामले में भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन में पूनम, गिरधार, रमाशंकर, अनिल, प्रेमचंद्र, असलम आदि लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...