बेगुसराय, फरवरी 20 -- मंसूरचक। बिहार राज्य किसान सभा की गणपतौल शाखा का सम्मेलन गुरुवार को जवाहर महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। रामनरेश महतो ने कहा कि बिहार के किसानों की बदहाली का मूल कारण सरकार की नीति है। सरकार ने फसल बीमा योजना को समाप्त कर दिया। खाद की किल्लत को दूर करने के लिए आन्दोलन पर बल दिया। सत्य नारायण महतो, रामशंकर महतो, रामेश्वर महतो, रघुनंदन महतो, धर्मेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, कमलेश्वरी महतो, भविक्षण महतो, मनोज पासवान आदि ने विचार रखे। बैठक में पंचायत अध्यक्ष नुनू महतो, उपाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान, राम पुकार महतो, सचिव विजय कुमार महतो, सहायक सचिव राम शंकर महतो, संजय कुमार महतो तथा कोषाध्यक्ष अखलेश महतो चुने गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.