गोड्डा, जनवरी 26 -- मेहरमा, एक संवाददाता। रविवार को स्थानीय पिरोजपुर स्थित बर्फ फैक्ट्री के प्रांगण में किसान सभा के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव अशोक साह ने की। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि जनहित से जुड़े सभी स्थानीय मुद्दों को ले किसान सभा द्वारा आंदोलन जारी रहेगा। लोक भावना के अनुरूप इसके लिए आंदोलन को और धारदार बनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें स्थानीय मजदूर, किसानों सहित सहयोगियों से भी हर स्तर पर सहयोग का आह्वान किया गया। इनकी मुख्य मांगों में मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल को अविलंब चालू किए जाने, गोड्डा पीरपैंती न्यू बीजी रेलवे लाइन के नए सीमांकन को रद्द करते हुए पुराने सीमांकन के आधार पर ले जाने, स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को राजमहल परियोजना एवं अदानी पावर प्लांट में रोजगार दे...