किशनगंज, दिसम्बर 28 -- पोठिया। निज संवाददाता पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, के सौजन्य से शुक्रवार को पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत के केशोरझाड़ा गांव में 87 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. ममता मिश्रा ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। आयोजित शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है। इस दौरान लगभग 14 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.