बुलंदशहर, दिसम्बर 23 -- बुलंदशहर, संवाददाता। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। नगरके भूड़ चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। संघ के जिलाध्यक्ष महेश चंद लोधी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन गरीबों, वंचितों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि देश की खुशहाली का रास्ता खेतों से होकर गुजरता है। जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी, विजय गुप्ता, विनती चौधरी, ठाकुर जगपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, केशव शर्मा व अनुराग चौधरी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...