इटावा औरैया, जुलाई 16 -- इटावा, संवाददाता। अखिल भारतीय किसान संघ की महिला शाखा ने महिला किसानों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। जिले के विकासखंड बढपुरा के गांव सकरौली में अखिल भारतीय महिला किसान संघ की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला किसानों को एक साथ बैठाकर उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके निदान के उपाय बताए गए । संघ की महिला प्रमुख अरुणा सिंह भदोरिया ने किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि गांव स्तर पर संगठन में किसानों की संख्या बढ़ाई जाए तथा संगठन को मजबूत किया जाए। संगठन के साथ अधिक संख्या में किसानों को जोड़ा जाए। बैठक में वीनस सिंह , राजेश्वरी, दीपक बाबू ने भी अपने विचार रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.