हरदोई, नवम्बर 4 -- शाहाबाद। नवीन गल्ला मंडी गेट पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अखंड भारत) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह सिंधू के नेतृत्व मे प्रदर्शन किया गया। इसके बाद उपजिलाधिकारी अंकित तिवारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और किसान संगठन से वार्ता की। जिसमें बताया कि नवीन गल्ला मंडी में सरकार द्वारा संचालित सरकारी क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी मिथिलेश कुमार के द्वारा आए दिन किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। किसानों का धान समय पर नहीं तौला जा रहा है। इस तरह किसानो की कई समस्याओं से उप जिलाधिकारी को अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.