अमरोहा, दिसम्बर 17 -- अमरोहा। भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.दिग्विजय सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17 दिसंबर को कलक्ट्रेट परिसर में महापंचायत की जाएगी। इस दौरान भाकियू बीआर आंबेडकर के साथ ही अन्य विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मुकदमे पर इस दौरान विरोध दर्ज कराया जाएगा। मामले में निष्पक्ष जांच संग कार्रवाई की मांग की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...