बिजनौर, दिसम्बर 21 -- भारतीय किसान यूनियन प्रधान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कृषि प्रधान देश होने के बावजूद किसान परेशान है। सभी संगठन किसानों की समस्या उठाने का काम कर रहे थे लेकिन कुछ संगठन के लोग दूसरे संगठन को छोटा समझकर टिप्पणी कर रहे हैं। राजेश प्रधान ने कहा कि भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह सभी संगठनों को बेईमान फर्जी बताने का काम कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता में उन्होंने दिगम्बर सिंह पर भी भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान ने दिगम्बर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन उनकी प्रशासन के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल हो रहे हैं। दूसरे संगठनों को दिगम्बर सिंह बेईमान और फर्जी बता रहे हैं, जोकि गलत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.