रांची, जून 3 -- तोरपा, प्रतिनिधि। विकसित कृषि संकल्प अभियान के छठे दिन मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र (केविके) और राष्ट्रीय कृषि उच्चतर संस्थान, रांची के वैज्ञानिकों की टीम ने तोरपा प्रखंड के कमडा गांव में किसानों के साथ संवाद स्थापित किया। इस कार्यक्रम में आत्मा खूंटी के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल थे। राष्ट्रीय कृषि उच्चतर संस्थान, रांची के निदेशक डॉ अभिजीत कर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को समझना और उन्हें उन्नत तकनीकों से अवगत कराना है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिकों द्वारा सुझाई गई तकनीकों को अपनाने और केविके से जुड़कर नई पद्धतियों को अपनी खेती में लागू करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने आम में फलमक्खी प्रबंधन के लिए फलमक्खी ट्रैप का वितरण भी किया। फलमक्खी कीट प्रबंधन और संगठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.