सोनभद्र, मई 30 -- केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत केकराही के पंचायत भवन में किसानों की वैज्ञानिकों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करके अपनी आय को बढ़ाने के लिए जारूक किया गया। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. डी आर भारद्वाज ने कार्यशाला में किसानों को सब्जी के विभिन्न प्रजाति के बारें में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि जिन किसानों के पास अपना खेत नहीं हैं, वह किसान भी खेती बारी से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। मशरूम की खेती घर से करके किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। वैज्ञानिक डा.विश्वनाथ प्रताप यादव ने कहा कि क्षेत्र के तमाम किसान सब्जी की खेती किए हुए हैं। उन्होंने सब्जी की खेती करने और उसके बाद धान की खेती के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.