पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- बीसलपुर। कृषि कार्यालय पर कृषक मेला एवं रवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ विधायक विवेक कुमार वर्मा ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि जब देश का किसान खुशहाल होगा। तभी देश आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए काम कर रहे हैं। किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र एवं बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें। इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी योगेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी लालाराम, ब्लाक टैक्नोलॉजी मैनेजर अनिल वर्मा, अब्दुल मलिक, संजीव कुमार, डा. तरमेस सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...