बाराबंकी, फरवरी 17 -- फतेहपुर। फतेहपुर क्षेत्र के दादनपुर में किसान मजदूर स्वाभिमान महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार व अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को किसान विरोधी बताया। कहा, खेती घाटे का सौदा नहीं है। पर, सरकार की नीयत साफ नहीं। अमेरिका अपने कृषि उत्पाद भारत में बेचेगा। देश का किसान इसका मुकाबला नहीं कर पाएगा। जोर देकर कहा, इसके विरोध में गांव-गांव संगठन मजबूत करना पड़ेगा। अधिकारों के लिए धरना प्रदर्शन करने होंगे। आंदोलन नही हुआ तो किसान व दुग्ध व्यवसायी बर्बाद हो जाएंगे। बाहर से आया दूध पहले सस्ता बिकेगा फिर वही उत्पाद महंगे दामों पर खरीदने पड़ेंगे। आरोप लगाया कि मीट तक विदेशों से आएगा। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। सरकार पर पूंजीवादी सोच अपनाने की बात करते हुए कहा कि विरोध में आंदोलन करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.