रांची, फरवरी 3 -- राहे, प्रतिनिधि। राहे प्रखंड के राहे, बासाहातु, ठूगरुडीह, कटियाडीह, शीशीटांड़, महेशपुर, डोमनडीह, गोमदा, नुरु, नवाडीह, पारमडीह, पुरनानगर, सिरीडीह सहित कई गांवों में मंगलवार की शाम किसान सभा की ओर से केंद्र सरकार के आम बजट के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बजट की प्रतियां लेकर सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की और इसे किसान विरोधी बताया। किसान सभा के नेताओं ने कहा कि केंद्रीय बजट में कृषि, किसानों की आय, फसल समर्थन मूल्य और ग्रामीण रोजगार को लेकर कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। उन्होंने 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में अधिक से अधिक किसानों को सड़कों पर उतरने की अपील की। प्रदर्शन में बिसमबर महतो, जयपाल सिंह मुंडा, शोभाराम महतो, पांडूराम मुंडा, जगन्नाथ मुंडा, अ...