लखनऊ, फरवरी 20 -- डाक सेवा समाधान दिवस-सर, फोटो भी है- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ के हजरतगंज स्थित जीपीओ में डाक सेवा समाधान दिवस शुक्रवार को आयोजित हुआ। वहां पोस्ट मास्टर जनरल सुनील कुमार राय खुद लोगों की समस्या सुनने के लिए पहुंचे थे। इस बीच किसान विकास पत्र के भुगतान को लेकर दावाकर्ता सुधीर कुमार पाण्डेय के दावे को शुक्रवार को ही स्वीकृत करके 11 लाख 46 हजार 874 रुपये का भुगतान कर दिया। यह पैसा उनके जीपीओ स्थित डाकघर बचत खाते में जमा कर दिया गया। डाक सेवा समाधान दिवस हर माह के पहले व तीसरे शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पोस्टमास्टर जनरल ने सीधे ग्राहकों से उनकी समस्याएं सुनी गई और तत्काल निदान के निर्देश दिए। इस दौरान लखनऊ जिले से संबंधित 71 शिकायतों में से 59 का निस्तारण मौके पर हो गया। 12 शिकायतों का निस्...