पीलीभीत, फरवरी 12 -- बीसलपुर। जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू का तहसील कार्यालय पर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा तहसीलदार व धरना दे रहे कार्यकर्ताओं के बीच वार्ता विफल हो गई। बीसलपुर में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ता गांव कनपरी में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाए जाने, तहसील स्तर पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में की जा रही हीलाहवाली व भ्रष्टाचार को दूर किए जाने की मांग कर रहे हैं। यही नहीं प्रधानमंत्री आवास में पात्रों को लाभांवित किए जाने, गांव बेहटा के किसान की फसल के मामले में पुलिस कर्मियों एवं दबंगों से हर्जाना दिलवाए जाने, तीन पुलिस कर्मियों का थाना बिलसण्डा से स्थानांतरण कराए जाने सहित कई मांगों को रखा। धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं से तहसीलदार हबीब अंसारी की वार्ता विफल रही। धरना देने वालों में य...