लखीमपुरखीरी, नवम्बर 5 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिला। तहसील गोला के विकासखंड बांकेगंज क्षेत्र के ग्राम खंजनपुर में जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट से अलग होकर एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने नए सदस्यों सहित जिला महासचिव रेशम सिंह का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पीड़ित किसानों की समस्याओं को उठाना और उनके लिए न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि संगठन एक परिवार की तरह है और सभी को एकजुट होकर किसानों के हितों के लिए संघर्षरत रहना चाह...