हरदोई, मार्च 17 -- शाहाबाद। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील जाकर किसानों की समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन दिया। उप जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा के हाथों सौंपा गया। कहा गया कि बेझा बासतनगर से अनंगपुर तक टूटा पड़ा रोड तत्काल बनवाया जाए। गढ़ेपुर गांव का बंदोबस्त कराया जाए। किसानों को कंप्यूटरी खतौनी नहीं मिल पाती। ब्लाक शाहाबाद की ग्राम पंचायत ऐगवा, हसनापुर, नरसियामऊ, सिकंदरपुर नरकतरा, गहोरा, किलकिली, आदि गौशालाओ में पशुओं को समुचित दाना चारा दिया जाए। ग्राम पंचायत रैगवां के मजरा बेगमपुर में अंबेडकर पार्क बनवाया जाए और चकरोडों को कब्जा मुक्त कराया जाए। ज्ञापन दिए जाने के बाद नायब तहसीलदार द्वारा सभी को समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। अल्पसंख्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.