लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- मोहम्मदी। किसान यूनियन के सदस्यों ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता अभियान के तहत बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली। किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष बचपन द्विवेदी ने संगठन के सैकड़ों सदस्यों के साथ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर लोगों के बीच पहुंचकर जागरूक किया है। यात्रा मोहम्मदी रामलीला मैदान के मंदिर परिसर से नगर भ्रमण, जंगबहादुरगंज, मैगलगंज से बराबर पहुंचने पर जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर सदस्यों में जोश भरा। मोहम्मदी पहुंचने पर यात्रा का धूमधाम से समापन किया गया। इस मौके पर शिवकुमार, नेत्रपाल, हेतराम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...