बिजनौर, दिसम्बर 17 -- रबी कृषि गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन हुआ, जिसमें किसानों को सहफसली खेती व रबी फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए संतुलित उर्वरकों के उपयोग एवं कृषि रक्षा रसायनों की जानकारी दी गई। बुधवार को राजकीय कृषि बीज भंडार पर आयोजित कृषि मेले में किसानों ने स्टालों पर पहुंचकर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। गोष्ठी में एडीओ पीपी राजू सिंह ने किसानों को बीज शोधन, भूमि शोधन एवं रसायनों के सुरक्षित उपयोग की की जानकारी विस्तार से दी। गन्ना पर्यवेक्षक मो.नासिर खान ने योजनाओं की जानकारी देते हुए गन्ने की नवीनतम प्रजातियों 13235, 14201, 16202 , 18231 आदि की जानकारी दी। एडीओ कृषि अमोल तोमर ने बताया कि 12 दिसंबर से 29 दिसंबर तक 25 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाओं में से 10 ग्राम पंचायतों में हो चुका है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग चौधर...