गाजीपुर, दिसम्बर 11 -- सैदपुर। नगर स्थित ब्लॉक परिसर में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय किसान मेला और रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ अवश्य लेना चाहिए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक खाद के उपयोग पर बल दिया, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति सुरक्षित रहती है। इस मौके पर एडीओ एजी श्रवण कुमार सिंह, प्रीतेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आभार खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र यादव ने जताया।

हिं...