जामताड़ा, फरवरी 13 -- नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को किसान मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, जैविक खेती, पशुपालन तथा उद्यान विकास से जुड़ी नवीन जानकारी उपलब्ध कराना था। मेले में कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय, कीट-रोग नियंत्रण, मिट्टी जांच, जल संरक्षण तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उद्यान प्रदर्शनी में सब्जी, फल, फूल तथा पौध उत्पादन से जुड़े मॉडल और उन्नत किस्मों के पौधे प्रदर्शित किए गए, जिससे किसानों ने काफी रुचि दिखाई। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही किसानों से समूह बनाकर खेती, ड्रिप सिंचाई औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.