हनुमानगढ़, दिसम्बर 11 -- राजस्थान में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर बढ़ते विरोध और हनुमानगढ़ में हुई हिंसक झड़पों के बाद अब सरकार की ओर से स्थिति को शांत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को बड़ा बयान देते हुए आंदोलनकारी किसानों से सीधे संवाद की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान अपनी समस्याएं और आपत्तियां सीधे उनसे साझा करें, वह खुद किसानों को मुख्यमंत्री से मिलवाकर समाधान कराने की हर संभव कोशिश करेंगे। मीणा ने कहा कि सरकार किसानों की चिंताओं को हल्के में नहीं ले रही, लेकिन विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई आगजनी, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं दिया जा सकता। "किसान आंदोलन करें, लेकिन शांतिपूर्ण और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.