पलामू, नवम्बर 8 -- मेदिनीनगर। हुसैनाबाद प्रखंड के किसान मित्र संघ की गुरुवार को हुई बैठक में कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कृष्णा बैठा व संचालन सचिव नागेंद्र सिंह ने किया। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा किसानों के हित में आगामी कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। पूर्व कमेटी का पुनर्गठन करते हुए अगले तीन वर्षों के लिए पुनः चयनित किया गया। अध्यक्ष कृष्णा बैठा, सचिव नागेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष लवकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मेहता, संगठन सचिव सुदर्शन सिंह को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...