औरंगाबाद, अगस्त 18 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के जैतिया गांव में आजाद किसान महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन झिकटिया पैक्स अध्यक्ष तालकेश्वर यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक बृजकिशोर प्रसाद, शैलेश कुमार ने संयुक्तरूप से दीप जला कर किया। कार्यक्रम में खेती से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें किसानों को बताया गया कीटनाशक दवा का समुचित उपयोग कैसे करें, फफूंदनाशक का सही इस्तेमाल, उसकी गुणवत्ता की जांच सहित कृषि से संबंधित जानकारी दी गई। जैविक खेती के महत्व से उपस्थित किसानों को अवगत कराया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से पैदावार में काफी बढ़ोतरी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...